संकल्पना

राष्ट्रीय वानिकी कार्रवाई कार्यक्रम औऱ राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान योजना के परिचालनीयकरण के जरिए वन आच्छादन में वृद्धि करना तथा वन उत्पादकता बढ़ाना। 

 

लक्ष्य

अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार द्वारा सतत आधार पर वनों से संबंधित समस्याओं को निपटाने और लोगों, वनों औऱ पर्यावरण के बीच पारस्परिक क्रिया से उत्पन्न होने वाले संयोजनों को प्रोन्नत करने के लिए जानकारी प्रौद्योगिकियों एवं समाधानों को सृजित, परिरक्षित, प्रसारित एवं उन्नत करना। 

 

उद्देश्य

1- वानिकी अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार का कार्य, सहायता, प्रोत्साहन और समन्वय करना।

2- वानिकी और संबद्ध विज्ञान के लिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र (पुस्तकालय) का विकास और रखरखाव करना.

3- वनों, जैव विविधता, पर्यावरण और पारिस्थितिकी से संबंधित अनुसंधान और सामान्य जानकारी के लिए समाशोधन गृह के रूप में कार्य करना।

4- विभिन्न विस्तार कार्यक्रमों को विकसित करना और मास मीडिया तथा दृश्य-श्रव्य विस्तार मशीनरी के माध्यम से उसे प्रचारित करना।

5- वानिकी अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में तथा संबद्ध विज्ञानों में परामर्श सेवाएं प्रदान करना।